Posted On:Wednesday, August 20, 2025
चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान ने मिशन रोजगार के तहत बुधवार को 271 युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नौकरियां पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में दी गई हैं। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित लोकल बॉडी विभाग में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने 55 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देकर उनके घरों में खुशियां भरी हैं। मिशन रोजगार का यह अभियान इसी तरह लगातार जारी रहेगा। भगवत सिंह मान ने कहा कि आज 271 और परिवारों के सपने पूरे हुए हैं। नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें पंजाब सरकार परिवार का हिस्सा बनाया गया। सीएम ने सभी को नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि पंजाब सरकार परिवार में सभी का हार्दिक स्वागत है।
चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा, कार–ट्रक टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
चंडीगढ़ के पेरीफेरी इलाकों में अवैध निर्माण पर एनजीटी सख्त, प्रशासन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Posted On:Saturday, February 7, 2026
चंडीगढ़ के फाइनेंसर रामलाल चौधरी और बेटे के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग चार्जशीट दाखिल की
Posted On:Monday, December 29, 2025
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर खराब मौसम में उड़ानों की सुविधा बढ़ाने के लिए ILS अपग्रेडेशन फरवरी से
साइबर ठगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 राज्यों में छापेमारी कर 147 ठग गिरफ्तार
Posted On:Sunday, December 28, 2025
सेक्टर-43 जिला अदालत को उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप
Posted On:Friday, December 26, 2025
किडनी बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह की परतें खुलीं, मोहाली से एक और एजेंट गिरफ्तार
Posted On:Thursday, December 25, 2025
चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले सियासी खेल तेज, आप की दो पार्षद भाजपा में शामिल
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer