ताजा खबर

चंडीगढ़ नगर निगम बैठक में दूषित पानी और गोशालाओं में गायों की मौत पर हंगामा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, February 11, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक मेयर सौरभ जोशी की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने मौली जागरां में दूषित पानी पीने से एक बच्ची की मौत का मुद्दा उठाया और इस पर भाजपा व मेयर से जवाब मांगा। कांग्रेस ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं आम आदमी पार्टी ने शहर की गोशालाओं में गायों की मौत के मामले को जोरशोर से उठाया। पार्टी पार्षदों ने सवाल किया कि इस पूरे मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जिम्मेदारों पर कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया।

इस पर नगर आयुक्त अमित कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि गोशालाओं में गायों की मौत के मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गोशालाओं की देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि गोशालाओं के साथ मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। जिन गोशालाओं के पास मंदिर नहीं हैं, वहां मंदिर बनाए जाएंगे ताकि लोग वहां आएं और गायों की बेहतर सेवा हो सके। वहीं दूषित पानी के मामले में उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी से जांच कराई जाएगी, जिसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.