ताजा खबर

चंडीगढ़ में अचानक आमने-सामने आए सैनी और मान, SYL बैठक के बाद पहली मुलाकात

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, February 12, 2026

चंडीगढ़ न्यूज डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की वीरवार को चंडीगढ़ में अचानक हुई मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई। सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर हालिया बैठक के बाद यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। इस दौरान हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद थे।

चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर राजेंद्रा पार्क हेलीपेड से उड़ान भरते हैं और दोनों एक ही हेलीपेड का इस्तेमाल करते हैं। वीरवार को नायब सिंह सैनी को फरीदाबाद जाना था, जिसके लिए वह राजेंद्रा पार्क पहुंचे हुए थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि पंजाब दौरे से लौट रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान का हेलीकॉप्टर लैंड करने वाला है। सुरक्षा नियमों के तहत एक समय में एक ही हेलीकॉप्टर उड़ान या लैंडिंग कर सकता है, इसलिए नायब सैनी ने वहीं इंतजार करने का फैसला किया।

कुछ देर बाद भगवंत मान का हेलीकॉप्टर उतरा और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। संक्षिप्त मुलाकात के बाद नायब सिंह सैनी फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए, जबकि भगवंत मान मुख्यमंत्री आवास की ओर चले गए।


चण्डीगढ़ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. chandigarhvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.